सीतापुर, जनवरी 7 -- बीता साल महिला अपराधों के मामले में सीतापुर जिला सुर्खियों में रहा है। अगर प्रमुख मामलों की बात करें तो वर्ष 2025 में सांसद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद महिला अपराधों को लेकर चर्चाओं में आए जिले के ऊपर इससे पहले भी कई दाग लग चुके हैं। साल 2009 में मछरेहटा कस्बे में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले को लोग अभी भी भूल नहीं सके हैं। इसके अलावा जिले के अलग अलग हिस्सों से महिलाओं पर छेड़खानी, लूट, टप्पेबाजी, दहेज हत्या और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तों 2025 में 10 दिसंबर तक महिला अपराधों से जुड़े विभिन्न थानों में कुल 2098 मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें 124 दुष्कर्म के और 50 मामले दहेज हत्या के दर्ज किए गए। ये आंकड़े जिले में मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.