सीतापुर, दिसम्बर 17 -- उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग हर साल लंबी कवायद करता है। जिसके तहत लाइन पर बाधा बन रहे पेड़ों की कटाई-छंटाई से लेकर जर्जर बिजली के तारों को बदलने और लाइनों को दुरुस्त किया जाता है। लेकिन शहर से लेकर कस्बों तक के कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां आज भी गांव सरीखी सुविधाएं हैं। इस पर आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने बोले सीतापुर पेज पर विस्तृत समाचार प्रकाशित किया था। बावजूद इसके आज भी बिजली विभाग के बेहतर सुविधा देने के दावे बांस-बल्लियों के सहारे पर टिके हैं। जिनमें कई केबल आपस में उलझे हुए हैं, ऐसे में गली मोहल्लों से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। अगर किसी केबल में फाल्ट हो गया तो उसे ढूंढने में ही काफी समय लग जाता है। जिम्मेदारों को इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया। पोल आए...