सीतापुर, अक्टूबर 28 -- महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मिशन शक्ति अभियान का संचालन भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इन तमाम प्रयासों के बावजूद, जमीनी स्तर पर हालात में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है। आज भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में, खासकर ग्रामीण अंचलों में, महिलाएं और बेटियां खुद को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। जिले के अलग अलग हिस्सों से महिलाओं के साथ छेड़खानी, लूट, टप्पेबाजी, दहेज हत्या और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। हालांकि मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन उस पर पुलिस की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.