सीतापुर, मार्च 16 -- जिले में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब परिषदीय स्कूलों तक पहुंच गया है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना प्रभावित हो रही है। हालात यह है कि कहीं गैस खत्म हो चुकी है तो कहीं खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में स्कूलों की रसोइयों और शिक्षकों को लकड़ी के चूल्हों या अन्य वैकल्पिक साधनों के सहारे बच्चों के लिए भोजन तैयार करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि बच्चों को मिलने वाले पोषण पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शिक्षकों का कहना है कि मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन पहले से ही कई चुनौतियों के बीच होता है। अब गैस संकट ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। गावों में तमाम बच्चे ऐसे हैं, जो स्कूल में मिलने वाले भोजन पर काफी हद तक निर्भर रहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.