आगरा, जनवरी 22 -- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ले रहे सांसद देवेश शाक्य ने सोरों में बिजली विभाग के एसडीओ की जनता के प्रति खराब कार्यशैली की शिकायतें आईं तो वह तमतमा गए। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीओ विद्युत को कार्यशैली पर सुधार लाने के दिये निर्देश दिये। साथ ही उनकी कार्यशैली पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से भी कहा गया है। सांसद ने जनपद में जो भी विकास कार्य किये जाये उनकी प्रतिलिपि जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि, केंद्र व राज्य की योजनाओं को लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थियों को दिया जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गुरुवार को सांसद देवेश शाक्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के बीच समीक्षा कर रहे थे। सासंद ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.