सहारनपुर, फरवरी 3 -- शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी, सड़क चौड़ीकरण, ड्रेनेज सुधार और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन शहर की कई पुरानी कॉलोनियां आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही हैं। ऐसी ही एक उपेक्षित कॉलोनी है हाकम शाह कॉलोनी, जो लगभग 30 वर्ष पुरानी होने के बावजूद आज तक सड़क, सीवर जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाओं से वंचित है। हाकम शाह कॉलोनी की स्थापना वर्ष 1995 के आसपास हुई थी। यह कॉलोनी आज एक घनी आबादी वाला क्षेत्र बन चुकी है, जहां लगभग 2500 की आबादी निवास करती है। कॉलोनी में बड़ी संख्या में लकड़ी की नक्काशी (वुड कार्विंग) करने वाले कारीगर रहते हैं, जो सहारनपुर की पहचान माने जाते हैं। बावजूद इसके, यह कॉलोनी आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। स्थानीय लोगों का कहन...