सहारनपुर, जनवरी 29 -- महानगर में आबादी के बढ़ने के बावजूद सफाईकर्मियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि न होना, कूड़ाघरों की कमी और ट्रांसफर स्टेशन का अब तक शुरू न होना बड़ी समस्या बनती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि कई वार्डों में गंदगी आम लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है। महानगर में वर्तमान में 70 वार्ड हैं। नगर निगम के अनुसार शहर में 318 स्थाई सफाईकर्मी, 157 संविदा सफाईकर्मी और 1386 आउटसोर्स सफाईकर्मी हैं। कुल मिलाकर 1861 सफाईकर्मी पूरे महानगर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी आजाद के अनुसार, 10 हजार की आबादी पर 28 सफाईकर्मियों की तैनाती का मानक निर्धारित है। यदि इस मानक के अनुसार गणना की जाए तो करीब 10 लाख की आबादी वाले महानगर में लगभग 2800 सफाईकर्मियों की आवश्यकता है, वर्तमान ...