सहारनपुर, दिसम्बर 19 -- बेहट रोड स्थित रमजानपुर कॉलोनी (वार्ड नंबर 8) आज गंभीर बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। लगभग 31 वर्ष पुरानी यह कॉलोनी वर्ष 2009 में नगर निगम में शामिल हुई थी। नगर निगम में शामिल होने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि यहां सड़क, नाली, सीवर, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा, लेकिन वर्षों बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। करीब 20 हजार की आबादी वाली इस कॉलोनी में नागरिक सुविधाओं की कमी लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। रमजानपुर कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी को लेकर है। बेहट रोड स्थित रमजानपुर कॉलोनी में नालियों का समुचित निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। कई गलियों में नालियां बिल्कुल नहीं हैं, जबकि जहां नालियां बनी भी हैं, वे अधूरी या जर्जर हालत में हैं। इसी कारण बरसात के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.