सहारनपुर, फरवरी 24 -- करीब 100 साल पुराना अंबेहटा बाजार क्षेत्र की आर्थिक धुरी है। करीब 1000 से अधिक दुकानें यहां संचालित हैं। सर्राफा, किराना, खाद-बीज, जनरल स्टोर, रेडीमेड और कपड़ों की दुकानें हैं। यहां के व्यापारी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि जाम, सार्वजनिक शौचालय का अभाव, जलभराव, बस स्टैंड न होना, दूषित पेयजल और गंदगी से कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्थायी समाधान की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप मित्तल ने बताया कि पानी भरने से लोगों को बाजार में आने-जाने में भारी दिक्कत होती है और सबसे ज्यादा नुकसान दुकानदारों को उठाना पड़ता है, क्योंकि बरसाती पानी दुकानों के अंदर तक पहुंचकर सामान खराब कर देता है। मनोज जैन ने कहा कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.