सहारनपुर, मार्च 2 -- होली के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। बड़े बाजारों में दुकानें रंग-बिरंगी सजावट से सजी हुई हैं और ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। लोग पूरे उत्साह के साथ खरीदारी में जुटे हुए हैं। खासकर खाने-पीने के सामान की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुजिया, नमकीन, दही-भल्ले के साथ-साथ सूजी और आटे के बतासों की बिक्री तेज हो गई है। मिठाई और स्नैक्स की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। वहीं कपड़ा बाजार भी पीछे नहीं है। होली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा के चलते रेडीमेड और कपड़े की दुकानों पर भी अच्छी मांग देखी जा रही है। रंगों और उल्लास का पर्व होली पर बाजारों में रौनक चरम पर है। सुबह से देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल है। हर गली, हर चौराहे के साथ बाजार मिठाइयों की...