सहारनपुर, जनवरी 13 -- वार्ड नंबर आठ के अंतर्गत विश्वास नगर कॉलोनी करीब 20 साल पुरानी आवासीय कॉलोनी है, जिसकी आबादी लगभग 1200 के आसपास है। यह कॉलोनी 2009 में नगर निगम में शामिल हुई थी। नगर निगम में शामिल होने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि यहां बुनियादी सुविधाएं सुनियोजित तरीके से विकसित होंगी, लेकिन वर्षों बाद भी कॉलोनी आज मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। बरसात में जलभराव, कच्ची सड़कों की बदहाली, सफाई की लचर व्यवस्था, सीवर सुविधा का अभाव और खराब स्ट्रीट लाइटें ये सभी समस्याएं यहां के निवासियों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही हैं। कॉलोनी की सभी सड़कें कच्ची हैं, जो सबसे बड़ी और पुरानी समस्या है। कच्ची सड़कों के कारण गर्मियों में धूल उड़ती रहती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और दमा व एलर्जी से पीड़ित लोगों को भारी परेशानी होती है। वहीं बर...