सहारनपुर, दिसम्बर 31 -- सहारनपुर नगर निगम की ओर से सर्दी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम जरुरतमंदों के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। खासतौर पर शहर में संचालित रैन बसेरों में बेड की कम संख्या सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है। हालात यह हैं कि रात आठ बजते ही अधिकांश रैन बसेरे पूरी तरह भर जाते हैं, जिसके बाद आने वाले लोगों को ठंड में बाहर ही रात गुजारने को मजबूर होना पड़ता है। जिला अस्पताल के रैन बसेरे की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सर्दी के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था को मजबूत करने का दावा किया था। इसके तहत महानगर के कई इलाकों में रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं और प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इन इंतजामों से बेसहारा लोगों, द...