सहारनपुर, जनवरी 5 -- अभिषेक नगर वार्ड संख्या 25 शहर की उन पुरानी कॉलोनियों में शामिल है जो लगभग 30 वर्ष पहले बसाई गई थीं। समय के साथ कॉलोनी की आबादी बढ़ती चली गई, लेकिन तीन दशक बीत जाने के बावजूद कॉलोनी आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। कच्ची सड़कें, सीवर लाइन की बदहाल व्यवस्था, गंदगी की समस्या और बिजली के लटकते तार यहां के निवासियों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुके हैं। अभिषेक नगर की सबसे बड़ी और वर्षों पुरानी समस्या आज भी कच्ची सड़कें ही बनी हुई हैं। वार्ड 25 में स्थित यह लगभग 30 वर्ष पुरानी कॉलोनी है, जहां करीब 3000 की आबादी निवास करती है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के नाम पर लोगों को आज भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के अधिकांश मार्ग आज तक पक्के नहीं हो सके हैं, जिससे यहां के नागरिकों को रोजमर्रा के आवागमन ...