भागलपुर, मई 29 -- जिले के सलखुआ प्रखंड स्थित चिरैया बाजार कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। दशकों पुराने चिरैया बाजार के व्यवसायी आज भी विकास की बाट जो रहे हैं। लाखों रुपये का इस बाजार में रोज कारोबार होता है लेकिन सुविधा नदारद है। ना तो बाजार में बेहतर सड़क है और ना ही जिला मुख्यालय से जुड़ने के लिए आसान रास्ता है। जिला मुख्यालय से बेहतर यहां के व्यवसायी खगड़िया जाना बेहतर समझते हैं। हालांकि वहां भी जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हिन्दुस्तान के साथ संवाद के दौरान बाजार के व्यवसायियों ने अपनी समस्या साझा की। उन्होंने कहा कि इसके निवारण में पहल हो तो उनकी स्थिति सुधर सकती है। 01 सौ 50 से अधिक विभिन्न तरह की दुकानें हैं चिरैया बाजार में 05 दर्जन से अधिक गांवों के लोग यहां आते हैं, यह खगड़िया जिले के सीमा पर है 02 जिले सहरसा व खगड़िया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.