भागलपुर, मार्च 20 -- -प्रस्तुति: श्रुतिकांत सहरसा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित बुच्चन साह मध्य विद्यालय इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा में है। वर्ष 1961 में स्थापित यह विद्यालय कभी क्षेत्र में शिक्षा का प्रमुख केंद्र माना जाता था, लेकिन आज यह बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता नजर आ रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाले 322 छात्र- छात्राओं के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या विद्यालय में कमरों की भारी कमी है। कक्षा आठ के लिए केवल एक कमरा उपलब्ध है, जबकि कक्षा एक से सात तक के विद्यार्थियों के लिए मात्र दो कमरे हैं। इस स्थिति में शिक्षकों को एक ही कमरे में कई कक्षाओं को बैठाकर पढ़ानापड़ता है।अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को एक साथ पढ़ाने से न केवल पढ़ाई प्रभावित होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.