भागलपुर, दिसम्बर 17 -- - प्रस्तुति : श्रुतिकांत बनगांव थाना क्षेत्र का बरियाही बाजार अब क्षेत्र का प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र बन चुका है। छोटे ठेलों से लेकर बड़े किराना, कपड़ा, बर्तन और विद्यालयों तक हर तरह की गतिविधियों से यह बाजार रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही देखता है। बाजार के लगातार विस्तार के बावजूद पुलिस व्यवस्था अब भी पुराने ढांचे पर टिकी है। पुलिस की नियमित मौजूदगी न होने से भीड़, अपराध, जाम और असुरक्षा की स्थिति लगातार बढ़ रही है। खासकर शाम के बाद रहुआ नहर पुल से कुटी चौक तक का इलाका असुरक्षित माना जाता है, जहां छात्रों, महिलाओं और दुकानदारों में लगातार भय का माहौल रहता है। इसी वजह से बरियाही बाजार में स्थायी पुलिस चौकी की मांग अब केवल आवाज नहीं, बल्कि एक अनिवार्य जरूरत बन चुकी है, ताकि बढ़ते अपराध और अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण...