भागलपुर, मार्च 22 -- -प्रस्तुति:विजय झा वनगांव नगर पंचायत में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, खासकर शुद्ध पेयजल की समस्या दूर होगी। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए नल-जल संयंत्र आज अधिकतर वार्डों में या तो बंद पड़े हैं या फिर केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं। बनगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 और 8 के महाबीर टोला में करीब 200 परिवार निवास करते हैं। यहां प्रारंभिक दौर में हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए नल लगाए गए थे। लोगों से आधार कार्ड जमा करवाकर कनेक्शन दिया गया और कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति भी हुई। लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। दो-चार दिन पानी म...