भागलपुर, फरवरी 11 -- -प्रस्तुति: रजनीश राजन गोविंदपुर चाही टोला से बीरजाइन गांव को जोड़ने वाली सड़क में बना तीन स्पेन का बॉक्स कलवर्ट पुल वर्ष 2024 में आई कोसी नदी की बाढ़ के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह पुल नौला पंचायत से सत्तौर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित है, जो डरहार पंचायत सहित तटबंध के भीतर बसे कुल सात पंचायतों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद से इस सड़क पर चार पहिया वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। ग्रामीण मजबूरी में पुल के बगल में बने अस्थायी डायवर्जन का सहारा ले रहे हैं, जो बारिश और बाढ़ के समय बेहद खतरनाक साबित होता है। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत वर्ष 2021 में इस सड़क और पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। 13.65 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क क्षेत्र के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.