भागलपुर, मार्च 17 -- -प्रस्तुति : प्रदीप चौधरी राजनपुर पंचायत का एक बड़ा हिस्सा कोसी नदी की आगोश में बसा हुआ है। इस हिस्से में धनौज, धर्मपुर, कठौतिया, सिरसिया, दमगरी, रकठी, रक्शा, कोहबरवा, विशनपुर, चोरनिया, बड़ढ़रना, विशनपुर पुनर्वास और चैनपुरिया जैसे गांव आते हैं। ये सभी गांव कोसी नदी के बीच स्थित हैं और हर वर्ष बाढ़ के मौसम में यहां के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं पंचायत का दूसरा भाग राजनपुर है, जो पूर्वी कोसी तटबंध के बाहर बसा हुआ है। भौगोलिक स्थिति के कारण दोनों क्षेत्रों की समस्याएं अलग-अलग रूप में सामने आती हैं, लेकिन दोनों ही हिस्सों में मूलभूत सुविधाओं की कमी साफ दिखाई देती है।इस पंचायत के लोगों के लिए कोसी नदी का कटाव सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। पिछले करीब दो वर्षों से यह कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है और इस...