भागलपुर, दिसम्बर 14 -- जिले के सत्तर कटैया प्रखंड के अगवानपुर प्राथमिक विद्यालय में वर्षों पूर्व शुरू हुआ भवन निर्माण आज भी अपनी अधूरी हालत में है मानो किसी उद्धारक की बाट जोह रहा हो। करीब दो सौ बच्चों वाला यह विद्यालय एक ऐसे ढांचे पर टिका है, जो शिक्षा की जरूरतों के सामने बौना साबित हो रहा है। पश्चिमी भाग में शुरू हुआ अर्धनिर्मित भवन लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे बच्चों व शिक्षकों को कक्षाओं की गंभीर कमी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने पूर्वी ओर दो मंजिला भवन बनाकर तत्कालीन व्यवस्था सुधारने की कोशिश की, लेकिन पांच कक्षाओं और कार्यालय को चलाने के लिए मात्र चार कमरे ही उपलब्ध हैं। प्रधानाध्यापिका रानी कुमारी का कहना है कि प्रतिदिन 60-80 बच्चे विद्यालय पहुंच आते हैं। शायद भीड़, कमरा कमी, गर्मी और अव्यवस्था का सीधा असर उपस्थिति पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.