भागलपुर, जनवरी 23 -- जिले के किसानों की परेशानी जिले के बडी़ संख्या में किसानों को केसीसी ऋण नहीं मिल पा रहा है। बैंक केसीसी ऋण देने में उदासीनता बरत रहे हैं। जिसके कारण किसान परेशान रहते हैं। खासकर किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनने से किसान कम ब्याज वाले सरकारी ऋण से वंचित हो रहे हैं। जिससे किसानों खेती के लिए खाद बीज या छोटे मोटे धंधे के लिए अधिक ब्याज पर ऋण लेना पडता है। अधिकांश छोटे छोटे किसानों को केसीसी से संबंधित जानकारी भी नहीं रहने से ऐसे किसान पैसे वाले से अधिक ब्याज पर ऋण लेकर खेतीबाड़ी करते हैं। जिससे किसानों को केसीसी का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। 32 हजार 375 नये और रिन्यूअल तहत जिले को मिला लक्ष्य 13 हजार 380 को नये व रिन्यूअल तहत दिया गया केसीसी 42 प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध जिले में केसीसी ऋण प्रस्तुति: ज्ञानमूर्...