लखीसराय, मार्च 6 -- तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के बीच लखीसराय शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बड़ी चुनौती बनती जा रही है। शहर के व्यस्त चौक-चौराहों पर आज तक ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर दिन लोगों को जाम, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर यातायात पूरी तरह से अनियंत्रित दिखाई देता है, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर का नया बाजार जमुई मोड़, पुरानी बाजार, विद्यापीठ चौक, पचना रोड चौक के आसपास का इलाका और मुख्य मार्ग दिनभर वाहनों की भीड़ से जूझता रहता है। इन जगहों पर हर समय ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक, कार और बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कहीं भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं लगे हैं। नतीजतन वाहन चालक अपनी सुविधा क...