लखीसराय, फरवरी 24 -- शहर में स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। जिला प्रशासन और नगर प्रशासन की सख्त चेतावनी के बावजूद लखीसराय में सड़क किनारे खुले में मांस और मछली की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। हालात ऐसे हैं कि प्रशासनिक आदेश कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर नियमों की लगातार धज्जियां उड़ रही हैं। शहर के प्रमुख जगह नया बाजार, पंजाबी मुहल्ला, अष्टघट्टी मोड़ और बाजार समिति के आसपासहर सुबह सड़क किनारे मांस और मछली की अस्थायी दुकानों की लंबी कतार लग जाती है। बिना लाइसेंस, बिना किसी स्वच्छता मानक और बिना निर्धारित स्थान के ये विक्रेता खुले में मांस काटते और बेचते नजर आते हैं। सड़कों पर बहता खून, इधर-उधर फैला कचरा और उठती दुर्गंध न सिर्फ राहगीरों के लिए परेशानी बन रही है बल्कि आसपास के दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.