लखीसराय, मार्च 18 -- लखीसराय शहर के बीचोबीच बहने वाला मनसिंघा पईन और उससे जुड़े नाले इन दिनों गंभीर प्रदूषण और गंदगी का केंद्र बनते जा रहे हैं। खुले में बह रहे इस पईन और शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाले नालों का गंदा पानी सीधे इसमें गिर रहा है। इससे न केवल पानी प्रदूषित हो रहा है बल्कि किऊल नदी और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध और मीथेन गैस के कारण लोगों का उस रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग लगातार साफ सफाई और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक प्रशासन और नगर परिषद की ओर से ठोस पहल नहीं हो सकी है। नाले और पईन बना प्रदूषण का बड़ा स्रोत। शहर के कई मोहल्लों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे मनसिंघा पईन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.