लखीसराय, मार्च 10 -- चानन प्रखंड का इकलौता प्रमुख बाजार मननपुर इन दिनों अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की समस्या से जूझ रहा है। बाजार में स्थायी टोटो-ऑटो स्टैंड नहीं रहने के कारण मुख्य सड़क ही अस्थायी स्टैंड बन गया है। नतीजतन रोजाना बाजार आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोटो और ऑटो चालकों द्वारा सड़क किनारे या बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने की वजह से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ बड़े वाहनों के चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मननपुर बाजार चानन प्रखंड का सबसे बड़ा और व्यस्त बाजार माना जाता है। यहां आसपास के दर्जनों गांवों के लोग खरीदारी, बैंकिंग, इलाज और रेलवे यात्रा के लिए प्रतिदिन आते हैं। इसके अलावा मननपुर रेलवे स्टेशन भी इस बाजार के पास ही स्...