लखीसराय, जनवरी 29 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी और बहुचर्चित योजना हर घर नल का जल का उद्देश्य हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर नजर आ रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 स्थित गोपाल भंडार गली में यह योजना बीते दो वर्षों से पूरी तरह ठप पड़ी है। योजना के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन आज भी इस मुहल्ले के सैकड़ों लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जलमीनार बना, टंकी लगा लेकिन नलों में नहीं आया पानी: प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपाल भंडार गली में हर घर नल का जल योजना के तहत लगभग 38 लाख रुपये की लागत से जलमीनार का निर्माण कराया गया। जलमिनार पर पानी की टंकी भी स्थापित की गई और मुहल्ले की गलियों में पाइपलाइन बिछाई गई। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुहल्लेवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.