लखीसराय, फरवरी 6 -- प्रस्तुति: प्रकाश मंडल। खेती के बल पर समृद्धि का सपना देख रहे चानन के किसानों को इन दिनों मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की बेरूखी और बाजार का मजबूत न होना उनकी परेशानी का सबव बना हुआ है। आलू की बाजार मूल्य 8-9 रुपए चल रहा है। ऐसे में किसान हताश हैं। इस बार आलू की बंपर खेती हुई है, लेकिन बाजार मूल्य ठीक नहीं रहने से किसान दुविधा में फंस गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक भूलई, चुरामन बीघा, रेउटा, रामपुर, मलिया, धनवह सहित पूरे चानन में करीब पांच सौ हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर आलू की खेती होती है। किसानों की माने तो एक एकड़ आलू की खेती में 25-30 हजार की लागत आती है। खेती के लिहाज ये बढ़िया उत्पादन एवं बाजार मूल्य दोनों जरूरी हैं। मगर आज के संदर्भ में देखे तो इस बार बाजार मूल्य एक एकड़ में 30-35 हजार रुपए की वापसी संभव हो रही...