लखीसराय, मार्च 15 -- लखीसराय शहर में इन दिनों बिना नक्शा पास कराए मकानों और बहुमंजिला इमारतों के निर्माण का सिलसिला तेजी से बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में नियमों की अनदेखी करते हुए धड़ल्ले से भवन निर्माण कराया जा रहा है। कई स्थानों पर बड़ी बड़ी इमारतें तेजी से खड़ी हो रही हैं लेकिन इन भवनों के निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि संकरी गलियों और मुख्य सड़कों के किनारे भी बिना किसी स्वीकृत नक्शे के भवन निर्माण जारी है। इससे न केवल शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है बल्कि भविष्य में किसी बड़े हादसे का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। बता दें की नगर परिषद द्वारा भवन निर्माण के लिए नियम और प्रावधान बनाए गए हैं जिसके तहत किसी भी मकान या व्यावसायिक भवन का निर्माण शुरू करने से पहले उसका ...