लखीसराय, मार्च 11 -- नगर परिषद क्षेत्र में लगातार ई रिक्शा वाहन तेजी से बढ़ रहे है लेकिन ई रिक्शा वाहन के लिये नगर परिषद क्षेत्र में खी भी चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण ई रिक्शा चालक और शहरवासी दोनों परेशानी झेल रहे हैं। शहर की सड़कों पर हजारों की संख्या में ई-रिक्शा चल रहे हैं लेकिन इन्हें चार्ज करने के लिए नगर परिषद की ओर से कोई अधिकृत चार्जिंग स्टेशन नहीं बनाया गया है। नतीजतन ई-रिक्शा चालक घरों, दुकानों और निजी स्थानों पर अव्यवस्थित तरीके से बैटरी चार्ज करने को मजबूर हैं। यदि नगर परिषद शहर में व्यवस्थित चार्जिंग स्टेशन बनवाए, तो इससे न केवल ई-रिक्शा चालकों को सुविधा मिलेगी बल्कि नगर परिषद को भी अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा अवैध बिजली कनेक्शन और आगजनी जैसी घटनाओं पर भी रोक लग सकती है।तेजी से बढ़ रहा ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.