लखीसराय, जनवरी 28 -- लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल की सच्चाई जमीन पर आते ही दम तोड़ती नजर आ रही है। जोड़ा मंदिर के समीप लगभग 38 लाख रुपये की लागत से बनाया गया जलमिनार आज किसी काम का नहीं रह गया है। जिस योजना का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना था वही योजना आज वार्ड के लोगों के लिए एक क्रूर मजाक बन चुकी है।वार्ड संख्या 32 में जोड़ा मंदिर के पास बनाया गया जलमीनार अब सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। इस जलमीनार पर लगाई गई पानी की टंकी हवा में उड़ चुकी है। टंकी टूटने के बाद से जलमीनार पूरी तरह बेकार पड़ा है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि स्थानीय लोग अब इस टूटी हुई टंकी में गाय के गोबर से बने जलावन गोयठा को सुखाकर रखने को मजबूर हैं। जिस संरचना से लोगों को जीव...