लखीसराय, मार्च 12 -- लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र स्थित सभी वार्डो में इन दिनों कूड़े कचरे के ढेर और गंदगी के बीच मच्छरों का ऐसा आतंक फैल गया है कि लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों की संख्या बेकाबू हो गई है। शाम ढलते ही गलियों और मोहल्लों में मच्छरों का झुंड लोगों पर टूट पड़ता है। स्थिति यह है कि लोग घरों में चैन से बैठ भी नहीं पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण पूरा शहर में धीरे धीरे मच्छरों का अड्डा बनता जा रहा है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में सड़कों के किनारे कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई है और जगह जगह गंदा पानी जमा है। यही गंदगी और जलजमाव मच्छरों के लिए प्रजनन का सबसे बड़ा ठिकाना बन गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.