लखनऊ, अप्रैल 12 -- आशियान के शारदानगर प्रथम वार्ड स्थित भदरुख में घरों के सामने सीवर और नालियों का गंदा पानी बह रहा है। बच्चे और बड़े इस गंदे और बदबूदार पानी से होकर गुजर रहे हैं। स्कूली बच्चों के जूते और मूजे गंदे पानी में भीग जाते हैं। जल निकासी की सुविधा न होने से गांव के सीवर और घरों का गंदा पानी तालाब में जाता है। तालाब उफनाने से ये पानी उल्टा सड़कों पर बह रहा है। गदंगी की वजह से क्षेत्र में मच्छरों की भरमार है। लोग बुखार, उल्टी, दस्त,टायफाइड समेत दूसरे संक्रामकों रोगों से अक्सर बीमार रहते हैं। यहां के पानी के निकासी की सुविधा नहीं है। आगे नाला संकरा होने की वजह से गंदा पानी आगे नहीं जाता है। नालियों व तालाब में भरा रहता है।बंगला बाजार से सटा क्षेत्र का बड़ा भदरुख गांव था। यहां पांच हजार से अधिक लोग रहते हैं। वर्ष 1991 में एलडीए ने ग...