लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ के आलमबाग स्थित आजादनगर से पकरीपुल तक खस्ताहाल सड़कों से लोगों को निजात मिलने जा रहा हैं। यहां पर पांच वर्षो से जर्जर सड़क से लोग परेशान थे। लोगों की परेशानी पर आपके हिन्दुस्तान अखबार ने गत 27 फरवरी को दौरा किया था। जहां उबड़-खाबड़ सड़क और बगैर नाली के रह रहे लोगों की समस्याओं को उजागर किया था। इस संबंध में गत तीन मार्च 2026 को टूटी सड़क और सीवर के ढक्कन बने जानलेवा शीर्षक से खबर प्रकाशित करने के बाद स्थानीय पार्षद ने संज्ञान लिया और आनन-फानन में सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया। इससे आजादनगर के रास्ते गुजरने वाले लोगों को जहां राहत मिली, वहीं सड़क मरम्मत के बाद नाली निर्माण का भी आश्वासन मिलने से लोगों ने खुशी जाहिर की। जानकारी के मुताबिक गुरुनानक नगर वार्ड के अंतर्गत पार्षद के कोटे से नगर निगम सड़क की मरम्मत का का...