रुडकी, मार्च 21 -- पिरान कलियर से सोहलपुर गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खस्ताहाल है। बेडपुर चौक तक यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। हाल ही में हुई बारिश का पानी गड्ढों में भरने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जलभराव इस कदर है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जब कोई बड़ा वाहन इन गड्ढों से गुजरता है, तो गंदे पानी के छींटे राहगीरों और स्कूल जाते बच्चों के कपड़ों पर पड़ते हैं, जिससे काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी नूर अली, नदीम और इकबाल ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खस्ता है, लेकिन हालिया बारिश ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...