रुडकी, मार्च 23 -- जल जीवन मिशन के तहत बाजुहेड़ी गांव में ओवरहेड टैंक निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बावजूद सड़कों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक वर्ष से अधिक समय से गांव की सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। गांव की लगभग छह हजार की आबादी इन बदहाल सड़कों से गुजरने को मजबूर है। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे गहरे हो जाते हैं और हादसों का खतरा बढ़ जाता है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहन भी अक्सर फंस जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया था, लेकिन उसके बा...