रुडकी, दिसम्बर 5 -- वार्ड नंबर एक के लोगों ने क्षेत्र में गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को मुख्य नगर आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपा। लोगों का कहना है कि वे नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शुक्रवार को मयूर विहार, शेरपुर, सैनीपुरम और माजरा के अजय रावत, विकास कुमार, संजय धीमान, अतुल, सचिन सैनी, आलोक सैनी, महिपाल सिंह, जितेंद्र समेत कई ग्रामीण मुख्य नगर आयुक्त से मिले। उन्होंने बताया कि वार्ड में सफाई कर्मचारी नालियों की नियमित सफाई नहीं करते हैं। कई दिनों तक कोई सफाई कर्मचारी दिखाई नहीं देता और जब कभी सफाई होती भी है, तो कई गलियों को छोड़ दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.