रुडकी, मार्च 28 -- कोर विश्वविद्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल है। रहमतपुर-कलियर के बीच सड़क क्षतिग्रस्त होने से गहरे गड्ढे बन गए हैं। इनमें पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिरान कलियर से कोर विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जायरीन गुजरते हैं। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बन चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...