रुडकी, नवम्बर 11 -- सिविल अस्पताल रुड़की में मंगलवार को भी एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं पहुंच पाई है। जिससे डॉग बाइट के शिकार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को मेडिकल स्टोर से वैक्सीन लाकर लगवानी पड़ी है। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सिविल अस्पताल रुड़की में पिछले डेढ़ माह से एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं है। यहां प्रतिदिन 50 से अधिक डॉग बाइट के शिकार मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि एंटी रेबीज वैक्सीन मंगवाने के लिए निदेशालय से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अभी तक भी वैक्सीन नहीं पहुंची है। मंगलवार को सिविल अस्पताल रुड़की में डॉग बाइट के 54 मरीज पहुंचे। वैक्सीन न होने की वजह से मरीजों को मेडिकल स्टोर से एंटी रेबीज वैक्सीन लानी पड़ी जबकि कई मरीज ऐसे भी थे, जिनके पास मेडिकल से वैक्सीन खरीदने...