रुडकी, दिसम्बर 23 -- क्षेत्र के सोहलपुर गांव के पास सड़क पर लगातार बह रहे पानी के कारण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है, जिसमें पानी भरा रहने से वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सोहलपुर गांव में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नाले की कोई व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन और खराब होती जा रही है। गहरे गड्ढे में भरे पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बड़े वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें काफी असुविध...