रायबरेली, मार्च 31 -- राजकीय नलकूपों की हालत नहीं सुधर रही है। सरकार द्वारा कई दशक पहले लगवाए गए नलकूप अब खराब हो गए हैं। रखरखाव व मरम्मत नहीं करायी जा रही है। मरम्मत के नाम पर आने वाली धनराशि का उपयोग सही नहीं होता है जिसके कारण कहीं नालियां जर्जर हैं तो कहीं नलकूप ठप पड़े हैं। जिसके कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं उपलब्ध होता है। मौजूदा समय में जिले में एक दर्जन से अधिक नलकूप खराब पड़े हैं जो नलकूप चल भी रहे हैं उनसे जुड़ी नालियां टूट गई हैं या गायब हो चुकी है। कई किसानों के खेतों में नालियां समा गयी हैं। इससे पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाता है। किसानों की इन समस्याओं के निस्तारण के लिए स्थापित नलकूप विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता के कारण किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण सिंचाई के लिए किसान...