रामगढ़, जून 9 -- गोला। चोकाद पंचायत के उपरखाखरा गांव पास के हरे भरे जंगल के बीच हसीन वादियों से होकर बहने वाले संधोय नदी जलप्रपात की धारा फॉल आज भी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। विशेष कर जनवरी महीने में यहां की सुंदर वादियों में पिकनिक मनाने वाले सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। करीब डेढ़ किलो मीटर ऊंची पहाड़ से धोरधोरीया नदी का स्वच्छ जल अनेकों जगह झरने की शक्ल में गिरता है। यह अदभूत नजारा बरबस ही पर्यटकों को आकर्षित करता है। हिन्दुस्तान के बोले रामगढ़ की टीम से यहां के लोगों ने परेशानी साझा की। गोला प्रखंड क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ी श्रंखला, अनोखे झरनों व हरे भरे जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां की कई पहाड़ी नदियां व हरे भरे जंगल को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जा सकता है। यहां के जंगलों पहाड़ों में कुछ ऐसी छिपी हुई जगहें हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.