कोडरमा, दिसम्बर 22 -- रामगढ़। रामगढ़ में वार्ड-27 की आबादी बीते आठ वर्षों में तेजी से बढ़ी है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं आज भी वहीं ठहरी हुई हैं। करीब पांच हजार की आबादी और 3600 से अधिक मतदाताओं वाले इस वार्ड में शुद्ध पेयजल सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। कभी जलमीनार और पाइपलाइन से नल-जल की व्यवस्था ने लोगों को राहत दी थी, लेकिन मोटर खराब होने के बाद पिछले एक साल से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। हिन्दुस्तान के बोले रामगढ़ की टीम से लोगों ने कहा कि विभागीय उदासीनता और सरकारी तंत्र की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। रामगढ़। 8 साल पहले जब वार्डों का गठन किया जा रहा था तब वार्ड 27 की कुल जनसंख्या 4510 थी। जिसमे ऊपर टोला, बीच टोला, नीच टोला, घांसी टोला, हैंट टोला, डुमर टोला, महतो टोला, साहू टोला, भंडारी टोला, मंडई टोला, आदिवासी टोला, पाहन टोला, ऊपर ...