रामगढ़, दिसम्बर 24 -- रामगढ़। शहर की सरकार चुनने में आम जनता की भूमिका सर्वोपरि होती है। रामगढ़ जिले में एक निकाय नगर परिषद है, जहां आने वाले दिनों में चुनाव प्रस्तावित है। इसलिए हिन्दुस्तान बोले रामगढ़ की टीम बारी-बारी से सभी वार्ड का दौरा कर रही है। इस दौरान टीम नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 में पहुंची। यहां आम लोगों की समस्याओं से टीम अवगत हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि दो जलमीनार से मोटर चोरी होने के बाद पानी के लिए हाहाकार मचा है, लेकिन जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे। नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र में 32 वार्ड है। जिसमें दक्षिणी छोर में वार्ड नंबर 31 आता है। जिसकी आबादी वर्तमान समय में करीब 5000 है। इसके अंतर्गत गोसा, चेटर, कांकेबार, बरधरवा आदि स्थान पड़ते हैं। इसकी देखभाल और रख-रखाव का जिम्मा नगर परिषद रामगढ़ को...