देहरादून, अक्टूबर 5 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह(सेनि.) ने कहा कि ड्रग्स केवल स्वास्थ्य और सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बड़ी चुनौती है। सीमाओं के रास्ते आने वाले नशे के साथ आतंकवाद की चुनौती भी जुड़ी है। इसलिए नशे के खिलाफ सरकार के साथ पूरे समाज को एकजुट होकर लड़ना होगा। वे सोमवार को सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में सजग इंडिया की ओर से आयोजित युवा संवाद में बोल रहे थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नशे से दूर रहकर लक्ष्य की ओर बढ़ें युवाराज्यपाल का संदेश राज्यपाल ने कहा कि नशे की शुरुआत कई बार गलतफहमी, गलत संगत या प्रयोग से होती है, लेकिन एक बार इसकी गिरफ्त में आने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। परिवार, शिक्षक, डॉक्टर, दोस्त और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को युवाओं के...