रांची, नवम्बर 14 -- रांची, संवाददाता। झारखंड देश के उन राज्यों में है, जो प्राकृतिक संसाधनों से सर्वाधिक संपन्न है। कोयला, लोहा, बॉक्साइट और यूरेनियम जैसे खनिजों ने इसे औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाया है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में झारखंड चैंबर के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से राज्य के संसाधनों का मूल्यवर्धन स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने की बात कही। व्यापारियों का कहना है कि झारखंड के पास सबकुछ है। अब जरूरत है उद्योग, शिक्षा और प्रशासन के तालमेल की। आने वाले वर्षों में झारखंड देश का औद्योगिक हब बन सकता है। कहा कि पिछले कुछ वर्षों में झारखंड में सड़क, बिजली और संचार के क्षेत्र में बड़े सुधार हुए हैं। राजधानी रांची, बोकारो, जमशेदपुर और देवघर जैसे शहरों में आधुनिक सड़क नेटवर्क और फ्लाईओवर निर्माण ने औद...