बोले रांची : धोबी मुहल्ला के लोग हर बारिश एक माह घरों में कैद
रांची, मई 20 -- राहे, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से सोमवार को राहे प्रखंड में आयोजित बोले रांची कार्यक्रम स्थानीय लोगों की समस्याओं को सामने लाने का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुद्धिजीवी, महिलाएं और युवा शामिल हुए। मंच पर लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखीं और वर्षों से लंबित समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की मांग की। सबसे अधिक चर्चा राहे गांव के धोबी मुहल्ला की बदहाल स्थिति को लेकर हुई, जहां हर साल बरसात के मौसम में जलजमाव और नाली की समस्या विकराल रूप ले लेती है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अगर समय रहते पानी निकासी और नाली निर्माण की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो इस वर्ष बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लोगों ने कहा कि कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या देखने आए, लेकिन समाधान आज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.