रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम का वार्ड नंबर-13 विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर नजर आता है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका वर्षों से बुनियादी समस्याओं से घिरा हुआ है, लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। वार्ड के बीच से एक बड़ा नाला गुजरता है, जो राजा कॉलोनी, नेताजी नगर और नीचे चुनवा टोली से होकर बहता है। इस नाले को पार करने के लिए जो पुल बनाया गया है, वह बिना रेलिंग का है और बेहद संकरा है। बारिश के दिनों में नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने लगता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की चौड़ाई कम होने के कारण चारपहिया वाहन आसानी से पार नहीं कर पाते, जिससे आवागमन बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। आशियाना उजड़ने का डर : वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.