रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। शहर में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरे जोरशोर से चल रही है। मुहल्लों और कॉलोनियों में प्रचार वाहन से प्रत्याशी स्वयं लोगों से जनसंपर्क कर जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न मुहल्लों में रहने वाले लोगों की परेशानियों से भी अवगत हो रहे हैं। इस दौरान हिन्दुस्तान अखबार की टीम ने शहर के दिहाड़ी मजदूरों से मिलकर नगर निगम चुनाव में उनकी उपेक्षाओं को जाना। बातचीत में उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए रोजाना सुबह शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर आकर काम की तालाश करनी पड़ती है। सुबह के समय सभी लोग अपने-अपने काम और विद्यार्थियों को स्कूल जाना होता है, जिससे जाम की स्थिति रहती है। सरकार ने भी कई बार मजदूरों के लिए शहर में स्थायी शेड निर्धारित स्थान पर व्यवस्था करने की बात कही है, लेकिन अबतक उसकी व्यवस्था नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.