रांची, जून 15 -- रांची, संवाददाता। कोकर बाजार क्षेत्र निगम के वार्ड 10 के अंतर्गत आता है, जहां की आबादी 5 हजार से अधिक है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में लोगों ने यहां की समस्याएं बताईं। कहा कि यहां न पीने का पानी है, न साफ-सफाई, न बिजली और न सुरक्षा। कुआं सूख गया या गंदा है। सरकारी चापानल खराब पड़े हैं। हर घर नल योजना की पाइपलाइन बिछाकर कागजों पर पानी की सप्लाई की जा रही है। शिकायत करने के बाद भी न चापानल बने और न सप्लाई शुरू हुई। शहर के बीच में स्थित इतनी बड़ी आबादी को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। लोग परेशान हैं। नगर निगम के वार्ड 10 में आता है। लेकिन, यहां के हालात किसी ग्रामीण और उपेक्षित इलाके जैसे हैं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने कहा कि गंदगी, सड़क, नाली, बिजली जैसी परेशानियों ने आम लोगों का जी...