रांची, फरवरी 15 -- रांची, संवाददाता। राजधानी इन दिनों नगर निकाय चुनाव के रंग में पूरी तरह सराबोर है। विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी गली-मोहल्लों में दस्तक दे रहे हैं और जनसमस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में, हिन्दुस्तान 'बोले रांची' की टीम विभिन्न वर्गों से मिलकर चुनाव को लेकर उनकी अपेक्षाएं जानने का प्रयास कर रही है। शनिवार को टीम ने कामकाजी महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने स्पष्ट रूप से मांग की कि निगम बसों का रंग पुनः 'पिंक' किया जाए, सार्वजनिक शौचालयों का सौंदर्यीकरण हो और अंधेरे को दूर करने के लिए स्ट्रीट लाइटों की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राजधानी रांची नगर निकाय चुनाव के रंग में पूरी तरह सराबोर हो चुकी है। सभी प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। शनिवार को 'हिन्...